फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath campaigned in west bengal.

बंगाल में दीदी को विकास नहीं, गुंडागर्दी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 07 Apr 2021 09:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Apr 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath campaigned in west bengal.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल को पहले कांग्रेस ने रौंदा फिर कम्युनिस्टों ने लूटा और अब दस साल से टीएमसी की गुंडागर्दी से बंगाल बेहाल हो गया है। ममता दीदी को बंगाल में विकास नहीं गुंडागर्दी चाहिए। दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा से रोका जाता है।

विज्ञापन


ममता दीदी को जय श्रीराम के नारे से चिढ़ है। भगवान राम से चिढ़ने वाली टीएमसी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कुरसियोंग और कालियागंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
विज्ञापन


योगी कहा कि यह धरती चाय बागानों की है। यहां के गोरखा लोगों का सीधा जुड़ाव गोरखपुर के नाथ संप्रदाय से है। बंगाल का चुनाव हमारे लिए केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है बल्कि हर एक बंगाल निवासी की उन्नति करके सोनार बांग्ला के सपने को साकार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश विकास में पिछड़ गया था, लेकिन हमने उत्तर प्रदेश को बदल कर दिखाया है। इसका कारण डबल इंजन की सरकार है। बंगाल में भी ऐसा हो सकता था, लेकिन टीएमसी के गुंडों ने केंद्र के पैसे को जमकर लूटा जिससे बंगाल विकास में पिछड़ गया।

लूटने वालों से होगी वसूली

योगी ने कहा कि सरकारी धन लूटने वाले टीएमसी के लोगों से 2 मई के बाद वसूली की जाएगी। इन्होंने जिस तरह से लूटा है वैसे ही उनसे वापस लाने का काम किया जाएगा। ममता दीदी की सहानुभूति न तो युवाओं से है और न ही किसानों से। चाय बागान के कर्मियों को अन्य जगह 350 रुपये मिलता है जबकि बंगाल में 200 रुपये भी नहीं मिलते हैं।

गोरखा समुदाय को नहीं मिला सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि यहां के गोरखा समुदाय से दीदी ने कभी संवाद स्थापित नहीं किया। यही कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने भी किया था। गोरखा समुदाय को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका। मैं सभी बंगाल, गोरखा समुदाय व चाय बागानों के लोगों से संवाद स्थापित करने आया हूं। उत्तर प्रदेश में जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, उनकी क्या दुर्गति हुई यह सब देख रहे हैं। यूपी में राम मंदिर का सपना पूरा करने का काम पीएम मोदी ने किया है।

यूपी में चार साल में एक भी दंगा नहीं

योगी ने कहा कि यूपी को पहले अराजक व दंगे वाला प्रदेश कहा जाता था। हमारी सरकार बनने के बाद 4 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है। हर पर्व व त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाता है। कुंभ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। दूसरी तरफ बंगाल में पंचायत चुनाव हुए थे, कितनी हिंसा हुई यह किसी से छिपा नहीं है।

दार्जिलिंग ने यूरोप को पीछे छोड़ दिया होता
योगी ने कहा कि दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्र में कितना प्राकृतिक सौंदर्य है। ये यहां पर पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ाता है। दार्जिलिंग हेल्थ एंड वेलनेस के नए स्पॉट के रूप में एक नया हेल्थ टूरिज़्म डेस्टिनेशन बनने की असीम संभावनाएं रखता है। यहां अगर भाजपा की सरकार होती तो यूरोप और स्विट्जरलैंड आपके इस क्षेत्र से कहीं पीछे छूट गए होते और दार्जिलिंग नंबर एक स्थान पर होता।

बस 25 दिन की सरकार बची है

योगी ने कहा कि बंगाल में सिर्फ 25 दिन की सरकार बची है। बंगाल में दीदी किसी के बारे में नहीं सोचती। न तो वह बंगाल का विकास करती है और न ही करने देती हैं। यहां पर भाजपा सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रोजगार लेकर आएगी। टीएमसी के गुंडों को 25 दिन बाद भाजपा की सरकार सुधार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed