{"_id":"64b9d7d009b617555d093aa5","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-advice-officers-to-be-sensitive-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी संवेदनशील होने की नसीहत: ऐसा काम करो कि किसी को न कहना पड़े कि 'मैं जिंदा हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी संवेदनशील होने की नसीहत: ऐसा काम करो कि किसी को न कहना पड़े कि 'मैं जिंदा हूं'
Fri, 21 Jul 2023 06:30 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:30 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने 700 चयनित अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र। अधिकारियों को संवेदनशील होकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बृहस्पतिवार को नव चयनित नायब तहसीलदारों से संवेदनशील होकर कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि आपकी कार्यशैली जनता के प्रति जवाबदेह होगी तो किसी को ‘मैं जिंदा हूं’ की तख्ती लेकर नहीं बैठना पड़ेगा। जमीन की पैमाइश आदि के काम में निष्पक्षता से काम करने की सलाह देते हुए कहा आप एक अच्छे अधिकारी तभी साबित होंगे जब जनता को समय सीमा के भीतर न्याय देंगे।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को लोकभवन में 700 चयनित अधिकारियों के नियुक्ति पत्र बांटने के बाद उन्हें संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवनियुक्ति अधिकारियों से भ्रष्टाचार, जातिवाद व भेदभाव पर बड़ा प्रहार करने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी प्रकार का वाद प्रदेश के विकास में बाधक है। छह साल पहले तक यूपी की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी, क्योंकि जगह-जगह बेईमान व भ्रष्ट लोगों को बैठा दिया जाता था। कहा कि 2017 में सत्ता संभालने के बाद सरकार ने बिना भेदभाव के काम करना शुरू किया। इसी का परिणाम है कि अब तक साढ़े पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि आपके सार्वजनिक जीवन का कालखंड करीब 30-35 साल रहेगा। इसमें आपके सामने खुद की नई पहचान बनाने की कड़ी चुनौती होगी और वह आपके काम से बनेगी। इसलिए आपको सरकार के अंग के तौर पर जातिवाद, भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद और भ्रष्टाचार से दूर रहकर निष्पक्षता और पारदर्शिता से काम करने का संकल्प लेना होगा।