{"_id":"603e8f823b8e5850b87a98f0","slug":"chief-minister-strict-on-hathras-incident-instructions-to-impose-rasuka-against-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की घटना पर मुख्यमंत्री सख्त, अभियुक्तों के खिलाफ रासुका लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की घटना पर मुख्यमंत्री सख्त, अभियुक्तों के खिलाफ रासुका लगाने के निर्देश
Wed, 03 Mar 2021 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोपियों केखिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
बता दें कि हाथरस के सासनी क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लड़की के पिता ने स्थानीय पुलिस में केस दर्ज कराया था। एक महीने बाद ही उसे जमानत मिल गई थी। इस मामले में आरोपी पक्ष लगातार दूसरे पक्ष को धमकी दे रहा था। सोमवार को लड़की के पिता को गोलियों से छलनी कर दिया था।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
नौजरपुर निवासी 52 वर्षीय किसान अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी बेटी के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वह वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर इधर-उधर छिप गए। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन फानन में परिजन अमरीष को उपचार के लिए हाथरस लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है।