फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister give his approval for four lain green corridor to the side of gomti

गोमती किनारे फोर लेन कॉरिडोर को मुख्यमंत्री का ग्रीन सिग्नल

Mon, 15 Feb 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chief minister give his approval for four lain green corridor to the side of gomti
गोमती किनारे बनेगा फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर। - फोटो : ??? ?????
गोमती नदी किनारे प्रस्तावित 2087 करोड़ रुपये के फोरलेन ग्रीन कॉरिडोर सड़क प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति मिल गई है। एलडीए अकेले इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए आवास विभाग के साथ सिंचाई विभाग, नगर विकास विभाग और पीडब्ल्यूडी भी काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस प्रोजेक्ट की कार्य योजना तैयार कराने को कहा है।
विज्ञापन

सभी विभाग इसमें बजट के लिए सहयोग करेंगे। शनिवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर के लिए प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी यातायात पर सलाहकार अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी ने भी मुख्यमंत्री को अपना प्रेजेंटेशन दिया है। इसमें यातायात को बेहतर बनाने के लिए कुछ काम सुझाए गए हैं।
मुख्य अभियंता ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट से शहर को होने वाले फायदे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसका निर्माण कराने के लिए सहमति दे दी है।
उनका कहना है कि बजट का इंतजाम करना एलडीए के लिए मुश्किल होगा। ऐसे में आवास विभाग के अलावा सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगर विकास विभाग भी सहयोग करें।
सिंचाई विभाग बंधा बनाने का काम करेगा। वहीं नगर विकास, आवास विभाग और पीडब्ल्यूडी सड़क बनाने और जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे।
एलडीए प्रशासन ने कहा है कि स्टांप से मिलने वाली राशि अगर रिलीज हो जाए तो बजट में सहयोग कर सकता है। तीन साल से एलडीए को यह बजट नहीं मिला है।
दो भाग में होगा काम
ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर दो भाग में काम हो सकता है। इसमें एक भाग में आईआईएम से शहीद पथ तक निर्माण होगा। वहीं दूसरे भाग में शहीद पथ से किसान पथ तक निर्माण किया जाएगा। एलडीए ने एक ही बार में आईआईएम से किसान पथ तक निर्माण करने के लिए प्रस्तावित किया था। ग्रीन कॉरिडोर में कुछ भाग अभी अलग-अलग प्रोजेक्ट की वजह से बन चुका है। बाकी मिसिंग लिंक का निर्माण पूरा कर इसे ग्रीन कॉरिडोर बना दिया जाएगा। जहां फोर लेन सड़क नहीं होगी। वहां इसे फोर लेन बनाने के लिए चौड़ीकरण होगा।
20 किमी. लंबा होगा ग्रीन कॉरिडोर
प्रस्ताव के मुताबिक, गोमती के बाएं और दाएं तट पर हरियाली के बीच दो-दो लेन का कॉरिडोर तैयार होगा। इसके अलावा दोनों सड़कों के दोनों तरफ पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। पूरी रोड पर कोई ट्रैफिक लाइट न उपयोग हो, इसके लिए भी एलडीए ने डिजाइन में जरूरी बदलाव किए हैं। यह रोड आईआईएम, सीतापुर-हरदोई बाईपास से किसान पथ के पास एक्वाडक्ट तक बनानी प्रस्तावित है। इससे किसान पथ से सीधे सीतापुर-हरदोई बाईपास भी गोमती नदी होकर जाया जा सकेगा। पूरे रूट की लंबाई करीब 20 किमी. होगी। अगर यह बंधा रोड बनती है तो इससे कई इलाकों तक विकास पहुंचाने में मदद मिलेगी। अभी इन इलाकों तक पहुंच स्थानीय मार्ग या राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिये ही है। ग्रीन कॉरिडोर इस तरह से प्रस्तावित है कि इससे 1090 चौराहा होते हुए पिपराघाट के लिए सीधे जाया जा सकेगा। वहीं, 1090 चौराहे को शहर के नए सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

अमर उजाला ने तीन फरवरी को प्रकाशित की थी खबर
शहर को नए रोड नेटवर्क की खबर तीन फरवरी को अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के यहां प्रजेंटेशन हुआ। वहीं अमर उजाला की खबर पढ़ने के बाद हडको भी वित्तीय सहयोग के लिए एलडीए को पत्र भेज चुका है। हडको बजट के साथ तकनीकी सहयोग भी देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed