{"_id":"65563254314dcdc03f0c7939","slug":"chhath-festival-from-tomorrow-ghats-of-the-city-decorated-and-ready-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व : लखनऊ में घाट सजकर तैयार, चार दिन के पर्व में सीएम योगी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व : लखनऊ में घाट सजकर तैयार, चार दिन के पर्व में सीएम योगी हो सकते हैं शामिल
Fri, 17 Nov 2023 07:00 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 17 Nov 2023 07:00 AM IST
सार
छठ पूजा घाट पर आने के लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री के आने का समय तय होगा।
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिवसीय छठ पूजा का महापर्व शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। पूजन की तैयारियों को लेकर लेकर घर से लेकर घाट तक गुलजार हैं। कोई घाटों पर सुशोभिता बनाने में व्यस्त है तो किसी के जिम्मे काम घर में पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप देना है।
विज्ञापन
शहर में लक्ष्मण मेला स्थल पर बने छठ घाट, झूलेलाल घाट, पुराने शहर में पंचवटी घाट, गऊघाट, कुड़ियाघाट पर सूर्योपासना के लिए लोग जुटते हैं। इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार में लखनऊ जनकल्याण महासमिति समेत आरडब्ल्यूए भी पूजन को सम्पन्न कराने ने की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं महापौर ने भी बृहस्पतिवार को घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया निमंत्रण
छठ पूजा घाट पर आने के लिए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि 17 नवंबर को मुख्यमंत्री के आने का समय तय होगा। शुक्रवार की शाम से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएगी। 100 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी नृत्य व गीत की जुगलबंदी से छठ मेला स्थल 20 नवंबर की सुबह तक गुंजायमान रहेगा। इस बार लक्ष्मण मेला स्थल पर गेट के किनारों और खंभों को सुंदर कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। इटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है और मैट बिछाई जा रही है व्रती महिलाओं के बैठने के लिए। सुशोभिता बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
झूलेलाल घाटः आस्था का उल्लास बरकरार
झूलेलाल घाट पर भी लोग बड़ी संख्या में पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां भी बड़ी संख्या में सुशोभिताएं बनकर तैयार हैं। पर चारों तरफ जबरदस्त गंदगी है, बृहस्पतिवार को गंदगी को इकट्ठा करने के लिहाज से पानी रोका गया था, जिससे और ज्यादा गंदगी दिखाई दे रही थी। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि कल तक सफाई की बात कही गई है, पर एक दिन में साल भर की सफाई नहीं हो सकती है।
पंचवटी घाट से लेकर कुड़ियाघाट पर तैयारी
पुराने शहर में इस बार लेटे हुए हनुमान मंदिर पंचवटी घाट पर भी छठ पूजा होगी। मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां कर ली हैं। वहीं ओमगंगे स्नान घाट गऊघाट पर तैयारियां शुक्रवार की सुबह से होंगी। पार्षद पति राम अवतार ने बताया कि यहां को संस्था नहीं है, पार्षद रानी कन्नौजिया समेत इलाके के प्रबुद्ध लोग ही जुटकर काम करवाते हैं। वहीं कुड़ियाघाट पर पूजा के लिए पार्षद अनुराग मिश्रा ने बृहस्पतिवार से सफाई शुरू करवाई।
केसरीखेड़ा वार्ड में कम से कम 25 जगह पूजा होगी
केसरीखेड़ा वार्ड में लगभग 25 जगह छठ पूजा के आयोजन होते हैं। विक्रमनगर, दौदाखेड़ा और आरडीएसओ में बड़े आयोजन होते हैं। सभासद देवेन्द्र सिंह जीतू ने बताया कि ओशोनगर, खुशी विहार संगम विहार में 10 प्रमुख आयोजन होते हैं। विक्रमनगर में पक्का घाट बना है, टाइल्स लगाने का काम पूरा होने को है।
महासमितियों व अपार्टेमेंट में तैयारियां
गोमतीनगर विस्तार में मां शारदा मंदिर में कुंड बनाया गया है। लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे और उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि अपार्टमेंट में प्लास्टिक वाले टब लेकर कृत्रिम कुंड बनाए जाते हैं। तैयारियां शुक्रवार से लेकर शनिवार दोपहर तक पूरी होंगी। ओमेक्स आरटू की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हजारी सिंह ने बताया कि अपार्मेंट की छत पर पूजन के लिए व्यवस्था की जाती है।