फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chemist strikes against online sale of medicine, drug-portal plan in up

केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में हड़ताल पर रहे दवा व्यापारी, प्रदेश भर में दुकाने बंद

Tue, 30 May 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 May 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
chemist strikes against online sale of medicine, drug-portal plan in up
डेमो
ड्रग पोर्टल पर दवा निर्माता से लेकर विक्रेता तक के पंजीकरण की बाध्यता के विरोध में मंगलवार को प्रदेश भर में दवा व्यापार बंद रहा। सभी प्रदेश व जिला मुख्यालयों पर दवा कारोबा‌र‌ियों ने धरना प्रदर्शन कर व‌िरोध जताया।
विज्ञापन


बंद का आह्वान ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने  किया है। यूपी फेडरेशन के संरक्षक गिरिराज रस्तोगी और प्रवक्ता विकास रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार ड्रग पोर्टल पर दवा निर्माता, सीएनएफ एजेंट व स्टॉकिस्ट के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर रही है।
विज्ञापन


बिना रजिस्ट्रेशन दवा बिक्री की इजाजत नहीं होगी। फुटकर विक्रेताओं को डॉक्टर का पर्चा  वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, तभी वह किसी को दवा दे सकेंगे। साथ ही दवाओं का बिल अपलोड करना होगा। थोक कारोबारियों को इनवाइस अपलोड करनी होगी। ये नियम पूरी तरह औचित्यहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है वहां के व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। ऐसे नियमों को दवा व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों से मुलाकात की गई थी लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसी के बाद प्रदेश व देश भर में बंद का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed