{"_id":"687b75b7181de06cd6051a87","slug":"checking-drive-by-lmc-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1299240-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बगैर लाइसेंस कुत्ता टहलाने वाले छह लोगों से 30 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बगैर लाइसेंस कुत्ता टहलाने वाले छह लोगों से 30 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम की ओर से शनिवार को पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में शनिवार सुबह चलाया गया। छह लोगों से 30000 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो कुत्तों को जब्त भी किया गया, जिन्हें जुर्माना लेने के बाद छोड़ा गया। जोन चार के लोहिया पार्क, विराटखंड, विशालखंड, 1090 चौराहा आदि इलाकों में चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड शामिल रहा। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि बिना लाइसेंस के पाए गए छह व्यक्तियों से कुल 30,000 रुपया जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा मौके पर छह नए लाइसेंस भी बनाए गए। कुल 34400 रुपये की राशि नगर निगम कोष में जमा की गई। इसी क्रम में एक गोल्डन रेट्रीवर तथा एक जर्मन मस्तिफ कुत्ते को पकड़ा गया, जिन्हें वाद में जुर्माना लेने के बाद छोड़ा गया। चेकिंग अभियान के दौरान कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए और नगर निगम टीम को प्रभावित करने की कोशिश भी गई है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या करीब दस हजार है।
यह है लाइसेंस की प्रक्रिया
लाइसेंस केवल रैवीज टीकाकरण प्रमाणपत्र और धान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथपत्र पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस निगम की वेबसाइट Imc.up.nic.in से वनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 9511156792, 9721095021 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह है लाइसेंस की प्रक्रिया
लाइसेंस केवल रैवीज टीकाकरण प्रमाणपत्र और धान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथपत्र पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस निगम की वेबसाइट Imc.up.nic.in से वनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 9511156792, 9721095021 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन