फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheating of 1.90 thousand from a young man in the name of job

Lucknow News: नौकरी के नाम पर युवक से 1.90 हजार की ठगी

Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 1.90 thousand from a young man in the name of job
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी शुभम् सिंह बंगलुरू में होटल मैनेजमेंट का काम करता है। कुछ दिन पहले वह गांव आया है। उसके मोबाइल पर लिंक्डइन एप पर पार्ट टाइम जॉब का आफर आया। उसने नौकरी के लिए आनलाइन फार्म डाला। दूसरे दिन उसके पास वाह्टसअप काल आई और गूगल व इंस्टाग्राम को प्रमोट करने की बात कहीं और कुछ पैसे उसके खाते में भेज दिए। युवक से 3-3 हजार दो बार आनलाइन पेमेंट कराया और उसके एवज में 7900 रूपये वापस मिल गए। युवक विश्वास में आकर एक लाख 90 हजार रुपए कंपनी के खाते में भेज दिए, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। उसने पैसे मांगे तो उससे एक लाख रुपए और जमा करने को कहा गया। युवक को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने सूचना पुलिस को दी। सोमवार की शाम को उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि युवक साइबर अपराध का शिकार हुआ है। उसे साइबर सेल में शिकायत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed