{"_id":"8f1824e0b248f7b3080f24d85a8b47c1","slug":"cheating-in-btc-exam-firojabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी परीक्षाः भावी शिक्षकों ने जमकर की नकल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी परीक्षाः भावी शिक्षकों ने जमकर की नकल!
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Sun, 25 Jan 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
जो भावी शिक्षक हैं वही नकल कर रहे हैं। बीटीसी की परीक्षा के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा परीक्षा केंद्र पीडी जैन इंटर कालेज का था। अमर उजाला टीम जब यहां पहुंची तो परीक्षा कक्षों का नजारा अलग ही था। परीक्षार्थी ग्रुप में बैठे थे।
विज्ञापन
मोबाइल तक परीक्षा केंद्र के अंदर थे। आपस में बातचीत, ताकाझांकी, एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका से सवालों के जवाब और खुलेआम आपस में पूछताछ की जा रही थी।
परीक्षा कक्ष के नजारों को जब कैमरे कैद करना शुरू किया तो आपाधापी मच गई। परीक्षार्थी चेहरा छिपा पर इधर-उधर जाने लगे। बैंचों पर कूदफांद करते हुए अपने-अपने स्थानों पर पहुंचने लगे। नकल से परीक्षा पास करने के बाद यही अभ्यर्थी शिक्षक बनकर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
बीटीसी की परीक्षा जनपद में दो केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही हैं। शनिवार को बीटीसी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अलग-अलग दो पालियों में कराई गई। शतप्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। पीडी जैन इंटर कालेज में पहली पाली में आयोजित बीटीसी थर्ड सेमेस्टर के दूसरे पेपर में करीब 601 स्टूडेंट्स परीक्षा देने आए।
विज्ञापन