फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheating in bed exam in up

यूपी में बीएड की परीक्षाओं में हुई सामूहिक नकल

Tue, 11 Aug 2015 07:19 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
cheating in bed exam in up

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की बीएड 2014-15 की परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई है। तमाम कॉलेज संचालक बोलकर नकल करवा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी प्रशासन को मिली है।

विज्ञापन


पूरा मामला अनफेयर मींस कमेटी (यूएफएम) कमेटी के पास भेजा गया है। यही कमेटी आगे की कार्रवाई करेगी। तमाम नकलची भी पकड़े गए हैं।

दूसरी तरफ थाने में महिला की हत्या और तनाव के कारण सीतापुर के महमूदाबाद स्थित चार कॉलेजों की बीएड, एमएड और एमपीएड 2014-15 की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार को नहीं कराई जा सकी हैं। इनके स्टूडेंटों की परीक्षा कब होगी, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


बीएड, एमएड और एमपीएड की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। पहले दिन की परीक्षा में तमाम जगह अव्यवस्था रही। परीक्षा केंद्रों पर कॉपी, पेपर देर से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में त्रुटियां ठीक कराने में स्टूडेंटों को परेशानी हुई। परीक्षा केंद्र बदलने में भी नियम, मानक दरकिनार कर दिए गए। तमाम छात्राएं ऐसी हैं, जिनके परीक्षा केंद्र ब्वायज डिग्री कॉलेजों में भेजे गए हैं। इस पर छात्राओं ने कहा कि परीक्षा केंद्र बदलने के नियम नही हैं, फिर भी 25 से कम छात्राओं वाले कॉलेजों के सेंटर बदले गए हैं।

सामूहिक नकल की खबरें कई जगहों से

cheating in bed exam in up

वहीं, डीबीएस कॉलेज में कॉपी, पेपर देर से पहुंचने पर स्टूडेंटों ने हंगामा किया। दूसरी तरफ सरस्वती महिला महाविद्यालय विजय नगर में जीरो बैलेंस पर एडमिशन लेने वाली 17 छात्राओं को बीएड की परीक्षा देने की अनुमति मिल गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से कहा गया है कि संबंधित छात्राओं की फीस जल्द ही रिफंड कराई जाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो छात्राओं का रिजल्ट रोका जा सकता है। मंगलवार को संबंधित छात्राओं को पेपर देने दिया गया।

दूसरी तरफ कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कौशांबी, अमेठी और इलाहाबाद के तमाम कॉलेजों में सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट मिली है।  

इन कॉलेजों की परीक्षा नहीं हुई  


यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक सीतापुर के महमूदाबाद स्थित फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय महाविद्यालय की परीक्षा मंगलवार को नहीं कराई जा सकी है। ये कॉलेज नोडल सेंटर है। वहां से तीन और कॉलेज (मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्युमिनिटिज साइंस एंड टेक्नोलॉजी, महमूदाबाद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी) जुड़े हैं, जिनके बीएड, एमएड और एमपीएड के स्टूडेंटों की परीक्षा नहीं हुई है। इन कॉलेजों में बीएड के 319 स्टूडेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed