{"_id":"158d766cd53aeaf43dd64b5aaa42b9db","slug":"chaudhary-comment-on-beni-prasad-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम का नाम लेकर सुर्खियां बटोर रहे बेनी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम का नाम लेकर सुर्खियां बटोर रहे बेनी'
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Wed, 18 Dec 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर निशाना साधा। कहा कि वे मुलायम सिंह का नाम लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि बेनी प्रसाद यह भूल गए हैं कि उनको पद, पदवी और सम्मान सब कुछ मुलायम सिंह की बदौलत ही हासिल हुआ है।
कांग्रेस में उनकी पूछ नहीं, विभाग की कोई उपलब्धियां नहीं, इसलिए आज-कल वे सुर्खियों के लिए नेताजी का नाम का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की यह बात शत प्रतिशत सही है कि सपा सरकार जनहित में कुछ भी करे, उस पर उंगली जरूर उठाई जाती है।
विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा भ्रमित और बसपा तोता रटंत पार्टी है।
सपा ने कमाल फारूखी से पूरी तरह झाड़ा पल्ला
समाजवादी पार्टी ने पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय सचिव कमाल फारूखी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है।
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी का फारूखी से कोई संबंध नहीं है। वह पहले ही पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं। उनके साथ सपा के नाम पर प्रयोग न किया जाए।
विज्ञापन
सपा की कन्नौज जिला इकाई भंग
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज जिला इकाई के अध्यक्ष कलीम उर्फ पप्पू समेत पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
विज्ञापन