फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CHATH POOJA

Lucknow News: पहिले पहिले हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार

Mon, 20 Nov 2023 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
CHATH POOJA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। पहिले पहिले हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार, करिह क्षमा छठी मईया भूल चुक गली हमार...। जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव घटवा वे तीवई चढ़ावेले हो... जैसे छठ गीतों के बीच चारों तरफ सजीं सुशोभिताएं। बीच-बीच में होती आतिशबाजी, ढोल की धुन पर थिरकते परिवार, लोक संस्कृति की पहचान कलाकारों से सजा मंच। कमर तक पानी में खड़ीं व्रती महिलाओं के चेहरे की चमक सोलह सिंगार, नाक से माथे तक भरा सिंदूर व निराजल व्रत के तप से मानो और निखर आई हो। लक्ष्मण मेला छठ घाट, झूलेलाल घाट, सांझिया व कुड़ियाघाट पर ऐसा ही नजारा था।
वहीं घरों, अपार्टमेंट, कॉलोनी, मुहल्लों में भी कुछ ऐसा ही उल्लास रहा। रविवार शाम को सभी ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया व छठी माई की आराधना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत गणमान्य लोगों ने छठ महापर्व पर शिरकत की। शासन-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। शहर में छठ पूजन को लेकर एक रिपोर्ट...।
विज्ञापन


दोपहर से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

छठ मेला का मुख्य आयोजन लक्ष्मण मेला स्थल पर बने छठ घाट पर हो रहा है। सुबह से ही ठेले वालों ने अपनी-दुकानें सजा ली थीं। मंच पर कलाकार भी सक्रिय थे और छठ मइया के गीत गूंज रहे थे। पूजा के लिए श्रद्धालुओं का आना दोपहर में शुरू हो गया था। पहुंच कर पूजन की तैयारी करना, सुशोभिता को सजाना और साथ में सेल्फी लेने का सिलसिला लगातार जारी रहा। तीन बजे तक तो पूरा मेला स्थल भर चुका था। पूजन स्थल तक पहुंचने के लिए जमीन तलाशनी पड़ रही थी कि कहां पैर रख-रख कर आगे बढ़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4.30 बजे तक पानी में उतर चुकीं थीं व्रती महिलाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छठ मेला घाट पर 4:30 बजे पहुंचना था। इससे पहले सीएम सिक्योरिटी सक्रिय हो चुकी थी। वहीं व्रती महिलाएं भी कमर तक पानी में उतर चुकी थीं। उनके हाथों में सामान को संभालने में सहयोग देने के लिए परिवार के सदस्य भी आसपास खड़े रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनके दोनों तरफ महिला पुलिस कर्मी भी रस्सी थामे पानी में घंटों खड़ी रहीं। इस पल को कैमरों में कैद करने के लिए परिवार के लोग कैमरे, मोबाइल फोन से फोटो खींचने में व्यस्त रहे।

पति को मिली सरकारी नौकरी, पत्नी ने जताया छठ माता का आभार

सांझिया घाट पर पूजन के लिए पहुंचने वाली कमलेशवती ने पति की सरकारी नौकरी लगने पर छठ माता का आभार जताया और साष्टांग दंडवत करते हुए घाट पर पहुंचीं। संतोष ने संतान की कामना में दंडवत की और पूजन स्थल तक पहुंचीं। सांझिया घाट पर पूजन का आयोजन भोजपुरी छठ पूजा समिति की ओर से किया जा रहा है।


झलकियां :

पहली बार व्रती महिलाओं के लिए बिछाए गए मैट : लक्ष्मण मेला के छट घाट पर व्रती महिलाओं के बैठने के लिए पहली पार लाल मैट बिछाए गए थे।

सिंदूर लगवाने की रही होड़ : पूजा करने वालों के अलावा महापर्व का उल्लास देखने आने वालों की भी बड़ी संख्या थी। इस बीच पूजा स्थल के बाहर से लोगों ने रेलिंग के किनारे-किनारे बैठी व्रती महिलाओं से सिंदूर लगवाने के लिए भी होड़ रही। एक महिला हटती तो दूसरी आकर निवेदन करने लगती।



यहां भी हुए आयोजन

- इंदिरानगर के ऋषिबिहार सच्चिदानंद आश्रम में छठ पूजन हुआ।

- ओम गंगा स्नान घाट गांव घाट पर पार्षद रानी कन्नौजिया की व्यवस्थाएं।

- गोमतीनगर विस्तार के शारदा मंदिर प्रांगण मेें।
- पंचवटी घाट पर, पारा में विक्रम नगर के अलावा 25 स्थलों पर।

- मिथिला सेवा समिति की ओर से शहीद पथ पर एसएसबी भवन के सामने बने छठ पूजा घाट पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed