फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CHATH POOJA CM YOGI

भारत की समृद्ध परंपरा और आस्था को उजागर करता है छठ पर्व : योगी

Mon, 20 Nov 2023 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
CHATH POOJA CM YOGI
लखनऊ। आप सबके बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना। छठ माई के कृपा आप सबके ऊपर बनल रहे और आप सबके जीवन में उमंग और उत्साह बनल रहे। परिवार खातिर कठिन व्रत रखने वाली माता-बहन लोगन के विशेष मंगलकामना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ मेला घाट पर सबको शुभकामनाएं इस अंदाज में दीं तो गोमा का तट तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से रविवार को आयोजित छठ मेला पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य भी दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ अर्घ्य दिया। महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य की उपासना का पर्व और छठी माई की पूजा बहुत कठिन व्रत है। जिस निष्ठा और आस्था के साथ माताएं-बहनें इसे सम्पन्न करती हैं, यह भारत की समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है और आम आस्था को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा देश आस्था का देश है। इस आस्था ने ही विपरीत परिस्थितियों में पूरे भारत को एकजुट करके रखा है। जिन देशों में संस्कृति नष्ट हो गई, वे देश अपनी परंपरा और विरासत को खो देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी आस्था का परिणाम है कि 500 वर्षों तक राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष हुआ और अंततः विजयश्री मिली। अब 2024 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य सम्पन्न होने जा रहा है। हमें परमात्मा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed