फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chargesheet filed against mastermind Baddo of Jeeva murder case

Lucknow News: जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 29 Feb 2024 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against mastermind Baddo of Jeeva murder case
लखनऊ। जीवा हत्याकांड के मास्टरमाइंड माफिया बदन सिंह बद्दो के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। केस की विवेचना अभी भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा लखनऊ जेल में बंद था। सात जून 2023 को उसे एससी-एसटी कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट के भीतर ही शूटर ने जीवा को गोलियों से भून दिया था। जौनपुर निवासी शूटर विजय यादव को वकीलों व पुलिसकर्मियों ने मौके से ही दबोच लिया था। वजीरगंज थाने में हत्याकांड की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर एसआईटी के पर्यवेक्षण में केस की विवेचना शुरू हुई थी। पहली चार्जशीट शूटर विजय यादव के खिलाफ दाखिल हुई थी। तब एसआईटी ने खुलासा किया था कि हत्याकांड का साजिशकर्ता माफिया बदन सिंह बद्दो है। इसी आधार पर उसे आरोपी बनाया गया। पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है। अब उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। बदन सिंह बद्दो वर्ष 2019 से फरार चल रहा है। वह विदेश में है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस को जीवा के अधिवक्ता के पास से एक पत्र मिला था। ये पत्र जीवा ने वारदात के कुछ महीने पहले ही जज को लिखा था। जिसमें उसने बदन सिंह बद्दो से अपनी जान को खतरा बताया था। सूत्रों के मुताबिक शूटर विजय यादव को बद्दो का फोटो दिखाया गया था, इस पर उसने उसकी पहचान की थी। बताया था कि नेपाल में इसी शख्स से उसकी मुलाकात हुई थी। उसी ने जीवा को मारने की सुपारी दी थी। पुलिस ने मामले में जज को लिखे गए पत्र के अलावा कई और ठोस सुबूत व गवाह जुटाए हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि विजय के लखनऊ पहुंचने पर एक शख्स ने उसे रिवाॅल्वर मुहैया कराई थी। वह शख्स कौन है? अब तक पता नहीं चल सका है। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा भी कुछ और बिंदु हैं, जिनको लेकर विवेचना आगे जारी है। हत्याकांड में गैंगस्टर सुशील मूंछ का भी नाम सामने आ रहा था लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed