{"_id":"655c65a6d84f6517e1033944","slug":"chargesheet-file-in-arms-act-case-against-cabinet-minister-kaushal-kishor-son-in-lucknow-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अगस्त में हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अगस्त में हुई थी वारदात
Tue, 21 Nov 2023 01:39 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:39 PM IST
सार
31 अगस्त को केंद्रीय मंत्री के ठाकुरगंज स्थित आवास पर उनके बेटे की पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो सितंबर को आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (बायें) की हुई थी हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में मंत्री के बेटे विकास किशोर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दर्ज केस में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। विवेचना में सामने आया कि विकास ने लाइसेंसी शस्त्र रखने में लापरवाही बरती, जिससे आरोपी ने उसका इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया। उधर, लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
मंत्री के आवास पर 31 अगस्त की रात भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में सामने आया कि जिस पिस्टल से विनय को गाली मारी गई, वह मंत्री के बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल थी। ऐसे में दो सितंबर को ठाकुरगंज पुलिस ने उस पर आर्म्स एक्ट में एफआईआर की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सबसे बड़ा अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में योगी सरकार, 42 हजार करोड़ हो सकता है आकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 सहायक शिक्षक भर्ती: आरक्षण के मुद्दे पर अपीलों की रोजाना सुनवाई चार दिसंबर से
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस ने प्रशासन को शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी थी। इसके आधार पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। इसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
हत्याकांड की विवेचना लगभग पूरी
विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी नशे में थे। जुए को लेकर हुए विवाद में विनय को गोली मारी गई थी। केस की विवेचना अंतिम दौर में है। विवाद में वारदात अंजाम दिए जाने के अलावा कोई तथ्य विवेचना में सामने नहीं आया। पुलिस अगले सप्ताह हत्याकांड के केस में चार्जशीट लगाएगी।