फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charge sheet to be filed in car gang rape case in three days

Lucknow News: कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

Wed, 13 Dec 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet to be filed in car gang rape case in three days
लखनऊ। अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस तीन दिन में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। आरोपियों की नीयत भांप कर युवती ने अपनी एक सहेली को कॉल की थी। यही नहीं उसने व्हाट्सएप पर उसे अपनी लोकेशन भी भेजी थी। पर, उस सहेली ने न तो पुलिस को इसकी जानकारी दी और न ही युवती के परिवारीजनों को बताया। सहेली ने ऐसा क्यों किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिला सिपाहियों की एक टीम उसके यहां पूछताछ के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन


एडीसीपी सीएन सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की सहेली ने कॉल रिसीव करने और लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस या परिवारीजनों को सूचना क्यों नहीं दी, तफ्तीश में इसका पता लगाना बेहद जरूरी है। उससे पूछताछ के लिए महिला सिपाहियों की टीम गठित कर दी गई है। वहीं, डीसीपी पश्चिम राहुल राज का कहना है कि पुलिस की पूरी कोशिश है कि 72 घंटे के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो जाए। केस की सुनवाई एफटीसी में हो, इसके लिए जिला जज को पत्र भेजा जाएगा। एफटीसी में सुनवाई होने से दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि आरोपी सत्यम, सुहैल और असलम ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मोबाइल फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई थी। उसने चाय की दुकान पर काम करने वाले सत्यम को यह समस्या बताई तो उसने सामने खड़ी एंबुलेंस में मोबाइल चार्जिंग पर लगवा दिया। मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने के बाद आरोपियों ने साजिशन एंबुलेंस को वहां से हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता सत्यम को जानती थी, इसी का फायदा उसने उठाया। मोबाइल दिलाने के बहाने से सत्यम युवती को ई रिक्शा से आईटी चौराहे तक ले गया। इसके बाद आईटी चौराहे पर सुहैल और असलम कार लेकर पहुंचे। सत्यम ने ही युवती को कार में बैठाने की बात कही। वहां उसे मोबाइल दे दिया गया। इससे युवती को उन पर भरोसा हो गया। फिर आरोपियों ने उसे छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया।
आरोपी आईटी चौराहे से सीधे निशातगंज पहुंचे जहां इन लोगों ने शराब, बीयर और गांजा खरीदा। फिर रास्ते में ही युवती को जबरदस्ती शराब, बीयर और गांजा पिला दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी।
पीड़ित युवती के अनुसार कार असलम चल रहा था। पीछे की सीट पर सत्यम और सुहैल बैठे थे। दोनों ने उसे बीच में दबा रखा था। कालिका रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के बाद आरोपी गाड़ी बाराबंकी के सफेदाबाद की तरफ ले गए। युवती ने आरोपियों से कई बार छोड़ देने की मिन्नतें कीं, पर उन लोगों ने उसे चलती गाड़ी से फेंक देने की धमकी दी। सत्यम ने उसका मुंह दबा लिया और सुहैल ने दुष्कर्म किया। फिर असलम ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि इस दौरान सत्यम वीडियो बना रहा था। बाद में सत्यम ने भी युवती से दरिंदगी की। युवती वीडियो डिलीट करने के लिए गिड़गिड़ाती रही, पर सत्यम नहीं माना। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो बनाए जाने की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed