{"_id":"5df0cf2a8ebc3e880d69b5f2","slug":"charge-sheet-filed-in-unnao-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के तीन दिन बाद चार्जशीट फाइल, रायबरेली कोर्ट में चलेगा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के तीन दिन बाद चार्जशीट फाइल, रायबरेली कोर्ट में चलेगा मामला
Wed, 11 Dec 2019 05:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म कांड और पीड़िता को जिंदा जला देने के मामले में रायबरेली कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। लालगंज कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि आरोपी शुभम् फरार चल रहा था। इसलिए उसके खिलाफ 174 ए का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रायबरेली के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल मगमई के अनुसार, केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और मामले की सुनवाई रायबरेली कोर्ट में ही चलेगी।
बता दें कि पीड़िता पांच दिसंबर को सुनवाई के लिए रायबरेली कोर्ट जा रही थी तभी उसे जलाकर मार दिया गया। पीड़िता को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया । दिल्ली के सफरदगंज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन