फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Charge sheet filed in 65 cases against Samajwadi Party leader Azam Khan and his wife MLA Tanjim Fatima and son Abdullah Azam

आजम खां, पत्नी व बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, 69 मामलों में से 65 में चार्जशीट दाखिल, जल्द जमानत के आसार नहीं

Sun, 09 Aug 2020 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Aug 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in 65 cases against Samajwadi Party leader Azam Khan and his wife MLA Tanjim Fatima and son Abdullah Azam
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media
वरिष्ठ सपा नेता व रामपुर से सांसद आजम खां, उनकी पत्नी विधायक तंजीम फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। आजम के खिलाफ दर्ज 69 मामलों में से 65 में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 
विज्ञापन


एक मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाई है। जिन तीन मामलों में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है, वे भाजपा नेता जया प्रदा के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी और वक्फ संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने के आरोप के हैं। 
विज्ञापन


रामपुर के पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के मुताबिक इन मामलों में आजम की भूमिका व उनकी संलिप्तता की जांच हो रही है। इनमें भी जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जनवरी-फरवरी में ही आजम के खिलाफ 48 मामलों में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद ही आजम, उनकी पत्नी व बेटे ने अदालत में समर्पण किया था। ज्यादातर मामलों में तीनों ही नामजद हैं। जानकारी के अनुसार, रामपुर पुलिस को आजम के खिलाफ कुछ और शिकायतें मिली हैं। पुलिस इनकी प्रामाणिकता को परख रही है।   

बेटे व पत्नी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल, जल्दी जमानत के आसार नहीं   

आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम ने फर्जी आयु प्रमाण पत्र मामले में अदालत में समर्पण किया था। इसी वजह से उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार अब्दुल्ला के खिलाफ कुल 41 मामले दर्ज हैं। इनमें से 38 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

दो मामलों में पहले ही आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। सिर्फ एक मामले में विवेचना चल रही है। तंजीम फातिमा के खिलाफ दर्ज सभी 32 मामलों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। फिलहाल तीनों ही जेल में हैं। तीनों के खिलाफ इतने अधिक मामलों में आरोप पत्र दाखिल होने के चलते इन्हें जल्दी जमानत मिलनी भी संभव नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed