{"_id":"686e80ff42b203e31b0f9135","slug":"charbagh-station-upgradation-work-second-phase-will-start-from-28-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1285565-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर सेकेंड फेज का काम 28 से होगा शुरू, कॉन्कोर्स के लिए आरएलडीए डालेगा नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर सेकेंड फेज का काम 28 से होगा शुरू, कॉन्कोर्स के लिए आरएलडीए डालेगा नींव
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर आरएलडीए कॉन्कोर्स निर्माण के सेकेंड फेज का काम 28 से शुरू कर सकता है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। आशंका है कि इससे 52 ट्रेनों का संचालन बाधित हो सकता है। अफसर ट्रेनों की सूची तैयार कर रहे हैं।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम हो रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) स्टेशन को नए कलेवर में ठाल रहा है। इसके तहत गत माह प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर कॉन्कोर्स के लिए नींव डालने का काम शुरू किया गया था। इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। 11 जुलाई को यह काम पूरा हो जाएगा और ब्लॉक खत्म कर दिया जाएगा। वहीं सेकेंड फेज में चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स के लिए नींव डालने का काम आरएलडीए इसी माह शुरू करेगा। इसके लिए रेलवे अफसरों को ट्रैफिक ब्लॉक के लिए सूचित कर दिया गया है। आरएलडीए प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर कॉन्कोर्स के लिए नींव डालेगा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन वाधित होगा। इन प्लेटफॉमों पर प्रतिदिन 52 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही है। ट्रैफिक ब्लॉक अनुमान के अनुसार एक महीने के आसपास रह सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना अगले हफ्ते तक उत्तर रेलवे प्रशासन जारी कर सकता है। सूत्र बताते हैं कि 28 जुलाई से आरएलडीए प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर निमाण कार्य शुरू करेगा। इन प्लेटफॉमों की ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट व शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके लिए कॉमर्शियल व ऑपरेटिंग विभाग के अफसर मंथन कर ट्रेनों की सूची तैयार कर रहे हैं।
पाकिंग में भी काम होगा शुरू
आरएलडीए एक साथ प्लेटफॉमी व सरकुलेटिंग एरिया में निमाण कार्य करेगा। इसकी तैयारियां की गई हैं। सरकुलेटिंग एरिया में बनी पाकिंग में निमाण कार्य भी इसी माह शुरू होगा। कॉन्कोस एक बड़ी सी छत होगी, जिस पर टिकटिंग सहित यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आटो वाली गली को ब्लॉक कर दिया गया है. यहां ककीट व अन्य विल्डिंग मैटेरियल एक से दो दिन में डाला जाएगा।