फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Changur used to get foreign funds: Donations from six countries also came in the accounts of people of Rehrama

धर्म परिवर्तन के लिए छह देशों से आता था फंड: 100 करोड़ से अधिक रुपये की आने की हुई पुष्टि, चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 14 Jul 2025 09:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

 छांगुर की सहयोगी नीतू और नवीन के साथ ही कई लोगों को विदेशी चंदा मिलता था। वहीं, छह देशों से पैसा आने से स्थानीय लोग भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

विज्ञापन
Changur used to get foreign funds: Donations from six countries also came in the accounts of people of Rehrama
छांगुर बाबा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छांगुर को धर्म परिवर्तन कराने पर विदेशी फंड मिलने की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया है। छांगुर के साथ ही नीतू और नवीन के खातों में अब सौ करोड़ से अधिक के फंड आने की पुष्टि हो चुकी है। अन्य खातों की जांच हो रही है। इसी बीच एटीएस के हाथ कई अहम जानकारी मिली है।

विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों की मानें तो उतरौला क्षेत्र के हजारों लोग विदेशों में रहते हैं। जिनके खातों में तो उनके वेतन आदि का रुपया आता है। लेकिन तीन-चार लोगों का नाम ऐसा सामने आया है जो कभी विदेश नहीं गए और उनके खातों में बाहर देशों से रूपए आए हैं। जिन देशों से रुपए आए हैं, वह गल्फ कंट्री बताए जा रहे हैं। जहां से इस्लामिक मूवमेंट के लिए फंड दिए जाते हैं। छांगुर के इन करीबियों पर एटीएस की नजर बढ़ गई है। करीब छह देशों से फंड आने की चर्चा है। जिनके खातों में रूपए आए हैं, उनमें मधपुर के साथ ही रेहरामाफी के लोग शामिल हैं। फिलहाल एटीएस पड़ताल कर रही है कि खाताें में आए हुए रूपए कैसे हैं, तीन खातों में विदेशों से आए रूपए संदिग्ध मिले हैं। फिलहाल एटीएस बैंक स्टेटमेंट के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू से 8.55 लाख के रिकवरी की नोटिस ध्वस्त कोठी पर चस्पा

छांगुर की करीबी नीतू की कोठी बीते दिनों में प्रशासन ने ध्वस्त किया था। ध्वस्तीकरण पर हुए खर्च का ब्यौरा प्रशासन ने तैयार किया है। पूरी ध्वस्तीकरण के बाद अब 08 लाख 55 हजार 398 रूपए का खर्च आना तय किया गया है। खर्च धनराशि नीतू को जमा करना है। 15 दिवस का समय नीतू को दिया गया है कि हर्जाना जमा करना होगा। जमा न करने पर तहसील से वसूली प्रमाण पत्र जारी की जाएगी। तहसील के कर्मियों ने नोटिस को ध्वस्त कोठी की बाउंड्री पर सोमवार को चस्पा कर दी है।
 

तहसील के पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी छानबीन

उतरौला तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से छांगुर के सांठगांठ की बात भी सामने आ चुकी है। एटीएस की एफआईआर में इस बात का जिक्र है। ऐसे में छांगुर के जमीनों के बैनामे और निर्माण के समय के अधिकारियों व कर्मचारियों की छानबीन हो रही है। बताया जा रहा है कि देर सबेर कार्रवाई हो सकती है। एटीएस भी लोगों के भूमिका की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि तहसील में छांगुर के कई सहयोगी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed