फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan News: Changes in time for offering prayer for Ramlala in Ayodhya.

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव, भूमि पूजन की तैयारियों के लिए पहुंचे कई अधिकारी

Mon, 27 Jul 2020 02:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jul 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan News: Changes in time for offering prayer for Ramlala in Ayodhya.
अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन: रामलला का सिंहासन। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। प्रथम पाली में दर्शन के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया गया है जिसके बाद अब प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। जबकि द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


पहले प्रथम पाली में 7 बजे से 11 बजे तक ही दर्शन होते थे। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही रामलला का दर्शन करते हैं। बाकी के पांच दिनों में दर्शनार्थियों की जबरदस्त भीड़ होती है जिसे देखते हुए दर्शन अविध में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, भूमि पूजन के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिए सोमवार को अधिकारी अयोध्या पहुंचे। वह परिसर का जायजा लेंगे और तैयारियों के लिए बैठक करेंगे। वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अयोध्या आएंगे और भूमि पूजन से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आ चुके हैं। यहां उन्होंने अफसरों से भूमि पूजन की तैयारियों पर चर्चा की और साधु-संतों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साधु-संतों से चार अगस्त से अखंड रामायण का पाठ करने और घर-घर दीवाली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मौका 500 साल बाद आया है अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सकेगा। इस अवसर पर पूरे नगर को त्रेतायुग की तरह नजर आना चाहिए। नगर में साफ-सफाई की जा रही है। भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed