{"_id":"67abb4c4e5c8fe3fd30ce9b5","slug":"changes-in-lifestyle-can-reduce-the-risk-of-cancer-by-60-percent-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1073765-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीवन शैली में बदलाव से 60 फीसदी कम हो सकता है कैंसर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीवन शैली में बदलाव से 60 फीसदी कम हो सकता है कैंसर का खतरा
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशयलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट के मुताबिक कैंसर के लिए जीवन शैली सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इसमें बदलाव करके हम कैंसर का खतरा 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं। वे मंगलवार को संस्थान में चल रहे कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के समापन समारोह में बोल रहे थे।
निदेशक ने कहा, अव्यवस्थित, असंतुलित जीवनशैली, तंबाकू व शराब का सेवन, अनियमित आहार और प्रदूषण कैंसर के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। इनमें से ज्यादातर से बचाव संभव है। कार्यक्रम में कैंसर रोगियों और आम जनता को कैंसर उपचार की विधियों सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और टारगेटेड थेरेपी के बारे में जागरूक किया गया। पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर कार्यपालक कुलसचिव डॉ. शरद सिंह, वित्त अधिकारी रजनीकांत, डीन प्रो. सबूही कुरैशी मौजूद रहे।