{"_id":"62ef5a0669d5815b3f096f6a","slug":"changes-in-basic-shiksha-is-not-done-according-to-departmant-wish-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basic Shiksha: बाबुओं का पटल परिवर्तन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basic Shiksha: बाबुओं का पटल परिवर्तन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी
Sun, 07 Aug 2022 11:51 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:51 AM IST
सार
बेसिक शिक्षा निदेशक ने मंडलीय सहायक निदेशकों से रिपोर्ट मांगी है। जानकारी में आया है कि समूह ग के कार्मिकों का पटल परिवर्तन विभाग के नियमानुसार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तरों में समूह ग के कार्मिकों का पटल परिवर्तन सरकार और विभाग की मंशा के अनुरूप नहीं हुआ है। पटल परिवर्तन पूरा नहीं होने से मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक पटल परिवर्तन की रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सभी मंडलीय शिक्षा निदेशकों से पटल परिवर्तन की रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के मुताबिक पटल परिवर्तन नियमानुसार न करने वाले मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
निदेशालय को सिर्फ आगरा, आजमगढ़, कानपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी मंडल से ही पटल परिवर्तन की सूचना मिली है। लेकिन रिपोर्ट के साथ यह प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है कि तीन वर्ष से एक ही पटल पर जमे सभी बाबुओं का पटल परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी नहीं बताया गया है कि कितने बाबू तीन वर्ष से एक ही पटल पर जमे थे और उनमें से कितने का पटल परिवर्तन किया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों से निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट मांगी है। अन्य 11 मंडलों से भी पटल परिवर्तन की सूचना नहीं मिली है।
निदेशालय के संज्ञान में आया है कि बीएसए और मंडल स्तर के अधिकारी पटल परिवर्तन के नाम पर खानापूर्ति कर बाबुओं को बचाना चाहते हैं।