फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diversion

उपराष्ट्रपति के आगमन पर बदलेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 08 Jan 2014 09:39 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
traffic diversion

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी नौ जनवरी को लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन पर यातायात में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन


यह व्यवस्था सुबह उपराष्ट्रपति के आगमन के एक घंटे पूर्व 10:30 बजे से उनके लौटने शाम करीब छह बजे तक लागू रहेगी।

एक घंटे पूर्व रोके जाएंगे भारी वाहन
1. कानपुर से आ रहे भारी वाहनों को सरोजनीनगर क्षेत्र के कानपुर हाई-वे पर एक घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा।
2. रायबरेली से आने वाले भारी वाहनों को तेलीबाग नहर पुल पर आधा घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा।
3. हरदोई से बाराबिरवा आने वाले भारी वाहनों को पारा थाने के पास आधा घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा।

इधर से न गुजरें
1. बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन होते हुए डीएसओ चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
2. डीएसओ चौराहे से बंदरियाबाग चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
3. क्लार्क अवध तिराहे से सुभाष चौराहा होकर यातायात नहीं जा सकेगा।
4. चिरैया झील से यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा।
5. लालबाग चौराहे से वाहन मेफेयर तिराहा-वाल्मीकि रोड की ओर नहीं जा सकेगा।
6. परिवर्तन चौराहे से यातायात सुभाष चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।  
7. आईटी चौराहे जाने वाले वाहन सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
8. डालीगंज पुल से इक्का तांगा स्टैंड व मनकामेश्वर मंदिर की ओर से यातायात हनुमान सेतु नहीं जा सकेगा।
9.आरबीएल रोड तिराहे से यातायात विश्वविद्यालय/हनुमान सेतु की ओर नहीं जा सकेगा।
10. गौतमपल्ली मोड़ से यातायात ग्यारह गौतमपल्ली की ओर नहीं जा सकेगा।

रोडवेज/ नगर बसों का डायवर्जन
1. फैजाबाद-बाराबंकी से आने वाले बसें जीटीआई तिराहे बादशाहनगर आईटी कॉलेज की ओर नहीं जा सकेंगी।2. आलमबाग डिपो से फैजाबाद, गोंडा व बहराइच जाने वाली बसें कुंवर जगदीश, वीआईपी रोड की ओर नहीं जा सकेंगी।3. कैसरबाग डिपो सीतापुर रोड जाने वाली बसें हनुमान सेतु/ लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर नहीं जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed