{"_id":"6607109abc072ba5dd057013","slug":"chandrashekhar-azad-gets-y-class-security-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चंद्रशेखर आजाद को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, नगीना से लड़ रहे लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंद्रशेखर आजाद को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, नगीना से लड़ रहे लोकसभा चुनाव
Sat, 30 Mar 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:33 AM IST
सार
नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन पर बीते दिनों देवबंद में हमला हुआ था।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : Social Media
विस्तार
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि चंद्रशेखर पर कुछ दिन पहले सहारनपुर के देवबंद में हमला भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा से चार युवकों को गिरफ्तार किया था।
चंद्रशेखर नगीना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।