फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chance to seek admission in jnpg

जय नारायण और नवयुग कन्या पीजी कॉलेज में दाखिला पाने का मौका

Wed, 31 Mar 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chance to seek admission in jnpg
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय और नवयुग कन्या महाविद्यालय के स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। दाखिले के लिए इच्छुक छात्र दोनों महाविद्यालयों की वेबसाइट से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
विज्ञापन

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीता साह ने बताया कि वेबसाइट www.jnpg.org.in से छात्र प्रवेश प्रक्रिया और पंजीकरण की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी औरप्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन की गई है। दो चरणों में छात्रों को आवेदन कराना होगा। पहले चरण में पंजीकरण होगा तो दूसरे चरण में अंक व प्रमाण पत्रों का ब्योरा समेत उसको अपलोड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं कोप्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। बीबीए, आईबी और बीपीएड में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा। उप प्राचार्य व प्रवेश प्रभारी डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने बताया क्योंकि मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे इसलिएसभी बोर्ड के इंटर परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही यूजी प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रवेश में आरक्षण की व्यवस्था लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दी जाएगी।
विज्ञापन

नवयुग कन्या महाविद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया जय नारायण की भांति ही अपनाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राएं दाखिले संबंधी संपूर्ण जानकारी वेबसाइट www.nkmv.org.in से प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। स्नातक व परास्नातक में दाखिले मेरिट के आधार पर ही दिए जाएंगे। बीए में 700, बीकॉम में 240, बीएसएसी में 190, एमकॉम में 50, सीटें निर्धारित हैं। वहीं आवेदन शुल्क करीब 900 रुपये निर्धारित है। आवेदन करने से पूर्व छात्राओं को जानकारी पुष्ट करने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि आवेदन तो ले लिए जाएंगे लेकिन सभी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद अंक अपलोड कराए जाएंगे। उसके बाद दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed