फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chance to seek admission in colleges

इन कॉलेजों में आज से दाखिले के लिए आवेदन, आपके पास भी है मौका

Thu, 01 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
chance to seek admission in colleges
लखनऊ विश्वविद्यालय के संबद्ध कई महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं कुछ ऐसे महाविद्यालय भी हैं जो एक अप्रैल से आवेदन के लिए अपनी वेबसाइट खोल रहे हैं। करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज, विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय, श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के दाखिले के लिए एक अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। करामत में प्रक्रिया ऑफलाइन की गई है।
विज्ञापन

निशातगंज स्थित करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज के स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रम में आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मिलेंगे। छात्राएं सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। छात्राओं को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। यहां पर बीए की 1075, बीकॉम की 60, बीएसएसी की 180, एमए अंग्रेजी की 60 सीटें हैं। वहीं विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्र www.vidyantcollegeonline.org वेबसाइट से आवेदन और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। यहां पर बीए की 670 और बीकॉम की 420 सीटें हैं। नवयुग कन्या महाविद्यालय में छात्राएं दाखिले संबंधी संपूर्ण जानकारी वेबसाइट www.nkmv.org.in से प्राप्त कर सकती हैं। स्नातक व परास्नातक में दाखिले मेरिट के आधार पर ही दिए जाएंगे। यहां पर बीए में 700, बीकॉम में 240, बीएसएसी में 190, एमकॉम में 50 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन शुल्क करीब 900 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में दाखिले के लिए छात्र वेबसाइट www.jnpg.org.in से जानकारी प्राप्त करने के साथ आवेदन कर सकते हैं। यहां पर बीबीए, आईबी और बीपीएड को छोड़ बाकी पाठ्यक्रमों में दाखिला मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। यहां पर बीए की 1080, बीकाम की 1080, बीएससी बायो व बीएससी मैथ्स की 420-420, एलएलबी की 320, बीबीए आईबी, बीकाम आनर्स, बीएससी कम्प्यूटर साइंस, बीएससी सांख्यिकी, बीपीएड, एमपीएड, एमकॉम प्योर कामर्स की 60, एमएससी बॉटनी, एमएससी फि जिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी इंग्लिश की 30, एमए सोशियोलॉजी, एमए इकोनामिक्स, एमए हिन्दी की 50 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed