फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Champat Ray speaks on raising question on president giving donation for Ram temple construction.

राम मंदिर के लिए राष्ट्रपति द्वारा चंदा देने पर सवाल उठाए जाने पर चंपत राय ने दिया जवाब

Sun, 17 Jan 2021 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Champat Ray speaks on raising question on president giving donation for Ram temple construction.
महासचिव चंपत राय - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने पर सवाल करने वालों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ये सवाल पूछ रहे हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि देश के प्रधानमंत्री के विरोध के बावजूद राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू सोमनाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गए थे। ऐसा पहले भी हो चुका है कि राष्ट्रपति धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं, राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि देश के पांच बड़े इंजीनियरिंग संस्थान, भवन निर्माण और भू-गर्भ के अध्ययन से जुड़ी संस्थाओं के वैज्ञानिकों ने मंदिर की नींव और धरती के नीचे का अध्ययन किया है। नींव के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर 39 महीने में बन जाएगा।
विज्ञापन

 


बता दें कि राम मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच लाख 100 रुपये का दान दिया है। उनसे चंदा लेने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और स्वसंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के उद्देश्य से 'निधि समर्पण अभियान' की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed