{"_id":"67366230dfb9f1bfdd002fe5","slug":"chacha-nehru-remembered-in-schools-program-organized-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107799-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विद्यालयों में याद किए गए चाचा नेहरू, आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विद्यालयों में याद किए गए चाचा नेहरू, आयोजित हुआ कार्यक्रम
Fri, 15 Nov 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय पर संचालित प्ले स्कूल में बच्चों को चाकलेट प्रदान करते कमांडेंट।
श्रावस्ती। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बृहस्पतिवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान कुछ विद्यालयों में बाल मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा में बृहस्पतिवार पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। यहां वार्डेन कादंबिनी सिंह ने छात्राओं को प्रथम प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के बारे में बताया। वहीं परिषदीय विद्यालयों में भी बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं कई विद्यालयों में बाल मेले व बाल भाज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया।
वाहिनी के अंकुर प्ले स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में संचालित अंकुर प्ले स्कूल में बृहस्पतिवार को बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट रबींद्र कुमार राजेश्वरी ने बच्चों को चॉकलेट आदि का वितरण किया। उन्होंने बाल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों का बचपन न केवल उनका बल्कि समाज का भविष्य संवारता है। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वरुण, सहायक कमांडेंट दीवान सिंह कार्की, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मनीष मीना व सह शिक्षिका आरक्षी संचू तमांग व उपासना गंगवार मौजूद रहीं। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहरनिया सहित जिले सभी विद्यालयों में कार्यक्रम व बाल मेला आयोजित हुआ।