{"_id":"6527f7201a3556bd5509fc05","slug":"ceo-of-upeda-said-preparations-to-build-solar-power-parks-on-both-sides-of-bundelkhand-expressway-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : यूपीडा के सीईओ ने कहा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ सोलर पावर पार्क बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : यूपीडा के सीईओ ने कहा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ सोलर पावर पार्क बनाने की तैयारी
Thu, 12 Oct 2023 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:13 PM IST
सार
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका और उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस वे में काफी हद तक समानता है लेकिन शहरी सड़कों की गुणवत्ता में जमीन-आसमान का अंतर है।
विज्ञापन
यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका और उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस वे में काफी हद तक समानता है लेकिन शहरी सड़कों की गुणवत्ता में जमीन-आसमान का अंतर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के मेंटीनेंस में ठेकेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एक अक्टूबर से इसे दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरु किया गया है। प्रत्येक ठेकेदार को 50-50 किलोमीटर के मेंटीनेंस की जिम्मेदारी दी गई है। दिसंबर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पूरी तरह फिट हो जाएगा।
विज्ञापन
गुरुवार को यूपीडा और फिक्की द्वारा सड़क निर्माण में तकनीकी और मेंटीनेंस पर आयोजित सेमिनार में निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा एक्सप्रेस वे लखनऊ-आगरा, दूसरे नंबर पर आगरा-दिल्ली, तीसरे नंबर पर पूर्वांचल और चौथे नंबर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे है। एक अक्टूबर से दिसंबर तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की ‘राइडिंग क्वालिटी’ को लखनऊ-आगरा के बराबर कर दिया जाएगा। पूरे एक्सप्रेव की सरफेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
यूपीडा के सीईओ ने साफ कहा कि एक्सप्रेस वे मेंटीनेंस के लिए करीब 4-5 करोड़ रुपये हर महीने खर्च किया जा रहा है लेकिन मेंटीनेंस स्तरीय नहीं है। आईआईडीसी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ सोलर पावर पार्क बनाने की तैयारी है। इसके लिए 300 किलोमीटर लंबी जमीन 35 साल की लीज पर दी जाएगी। डेवलपर निवेश करेंगे।
विज्ञापन