फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central govt may sanction revenue for mnrega

चल रही गणित कैसे मिले 434 करोड़

Mon, 30 Sep 2013 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 30 Sep 2013 09:00 AM IST
विज्ञापन
central govt may sanction revenue for mnrega

प्रदेश सरकार ने केंद्र से मनरेगा योजना की तीसरी किस्त पाने के

विज्ञापन
लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों को उम्मीद है कि जल्दी ही तीसरी किस्त में 434 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। प्रदेश को अब तक 2,274 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।


वर्ष 2012-13 में अनुमोदित श्रम बजट का आधा हिस्सा भी प्रदेश को नहीं मिल पाया था। तब प्रदेश ने केंद्र से बजट मिलने में देरी की बात कही थी। पैसे के इंतजार में काफी समय तक काम ही शुरू नहीं हो पाए थे।

तो केंद्र ने काम करने की सुस्त रफ्तार का आरोप लगाया था। हालांकि इस बार ग्राम्य विकास विभाग बदली रणनीति के तहत काम कर रहा है।

विभाग ने इस बार चालू वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही पंचायतों को बजट का इंतजार किए बिना स्वीकृत श्रम बजट के हिसाब से पंचायतों को काम करने को कह दिया था। अब पंचायतें एमआईएस पर काम के ब्यौरे को अपडेट करने में भी पहले से सक्रिय नजर आ रही हैं।


विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में स्वीकृत 3,274 करोड़ रुपये में से 2,274 करोड़ रुपये केंद्र से मिल चुके हैं।

अब जोर पैसे को तेजी से खर्च कर स्वीकृत बजट का शेष 1000 करोड़ रुपये लाना और अतिरिक्त बजट प्राप्त करना है। बताया तीसरी किस्त के रूप में 434 करोड़ रुपये जल्द मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed