फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central government issued notification for the appointment of 5000 notary advocates in up

यूपी: प्रदेश में पांच हजार नए नोटरी अधिवक्ता किए जाएंगे नियुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Thu, 21 Oct 2021 12:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Oct 2021 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बढ़ते न्यायिक कार्य को देखते हुए 5000 और नोटरी अधिवक्ता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यूपी सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने नोटरी के अतिरिक्त पद आवंटित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी। 

विज्ञापन
central government issued notification for the appointment of 5000 notary advocates in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर  प्रदेश में पांच हजार नए नोटरी अधिवक्ता नियुक्त किए जाएंगे। सिविल, फौजदारी व राजस्व न्यायालय की बढ़ती संख्या के मद्देनजर केंद्र सरकार ने प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही नोटरी अधिवक्ताओं की संख्या 5275 से 10275 करने से संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
प्रदेश में पांच हजार नए नोटरी अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। प्रदेश के प्रस्ताव को केंद्र से मिली मंजूरी से परोक्ष रूप से पांच हजार अतिरिक्त अधिवक्ता सहायकों को भी रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन


विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि वह पिछले 3 वर्षों से राज्य में नोटरी अधिवक्ताओं के पदों को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे। केंद्रीय कानून मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस कमी के कारण हो रही दिक्कतों से अवगत कराया था। वादकारियों को हो रही दिक्कतों के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक ने बताया कि इनमें से आधे पद राज्य व आधे केंद्र सरकार की ओर से भरे जाएंगे। प्रदेश की मौजूदा सरकार में 610 पद सिविल जज जूनियर डिवीजन, 100 पद सिविल जज सीनियर डिवीजन और 100 पद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश स्तर के सृजित किए गए हैं। इसके अलावा 110 नई पारिवारिक अदालतें, 218 नए फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट महिलाओं के लिए तथा 13 नए कामर्शियल कोर्ट खोलने के साथ ही सभी जिलों में मोटर एक्सीडेंट ट्रिब्यूनल की स्थापना की गई। इससे नोटरी अधिवक्ताओं की काफी कमी हो गई थी।


पाठक ने बताया कि एक अनुमान नोटरी अधिवक्ता को कम से कम 30 हजार रुपये मासिक आय होती है। इनके सहायक के रूप में पांच हजार युवाओं को भी परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को जल्द इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed