फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   centenary celebrations of lucknow university from 19 to 25 november

लखनऊ यूनिवर्सिटी धूमधाम से मनाएगा शताब्दी समारोह, कुमार विश्वास समेत ये कलाकार सजाएंगे महफिल

Fri, 06 Nov 2020 01:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Nov 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
centenary celebrations of lucknow university from 19 to 25 november
कुमार विश्वास व लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ विश्वविद्यालय अपना शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से 19 से 25 नवंबर तक आयोजित करेगा। कोरोना के चलते जहां अभिनेता अनुपम खेर व कई अन्य कलाकार ऑनलाइन प्रस्तुति देंगे, वहीं युवा कवि कुमार विश्वास, अनूप जलोटा, डीजे नारायन, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, यतीन्द्र मिश्रा, डॉ. कुमकुम धर आदि मंच पर आकर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


मुख्य समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व यूजीसी चेयरमैन से भी संपर्क किया गया है। हालांकि अभी किसी की सहमति नहीं मिली है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व समारोह समन्वयक प्रो. निशी पांडेय ने संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रो. राय ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में शताब्दी पदयात्रा, आर्ट फेस्ट, साइंस फेस्ट, लिटरेरी फेस्ट समेत नुक्कड़ नाटक, हेरिटेज वॉक व स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी प्रतिदिन होगी। शहर के स्कूली बच्चों व युवाओं के लिए विवि एक सप्ताह खुला रहेगा। ताकि वे भी यहां आकर विवि की ऐतिहासिक धरोहर, इमारत व म्यूजियम देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कार्यक्रमों के साथ 24 नवंबर को आकर्षण का केंद्र पूर्व छात्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें केरल के राज्यपाल समेत कई विशिष्ट पूर्व छात्र, जिसमें न्यायाधीश, राजनेता, ब्यूरोक्रेट उपस्थित होंगे जबकि कई ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस दिन पूर्व कुलपति व शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। 25 को स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व कई कैबिनेट मंत्री भी आमंत्रित हैं।
 

अगले वर्ष भी साल भर होते रहेंगे आयोजन

centenary celebrations of lucknow university from 19 to 25 november
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
प्रो. राय ने बताया कि समारोह के सातों दिनों के कार्यक्रम का एक मुख्य अतिथि होगा। इस अवसर पर विवि अपना स्टैंप जारी करेगा। वहीं सिक्का भी जारी करने का प्रयास है। विवि पर आधारित 10-12 मिनट की डॉक्यूमेंट्री, विवि का अपना ऑडियो विजुअल एंथम भी रिलीज करने की तैयारी है। विवि के इतिहास से लेकर अब तक की यात्रा को बताने वाली कुछ किताबों का विमोचन भी होगा। 

प्रो. निशी पांडेय ने कहा कि चूंकि कोरोना के चलते शासन-प्रशासन की अनुमति के अनुसार ही कार्यक्रमों में लोगों की उपस्थिति होगी। इसलिए विद्यार्थी इस कार्यक्रम को पूरी तरह से एन्जॉय नहीं कर सकेंगे। इसीलिए अगले साल भी विवि समय-समय पर शताब्दी वर्ष के तहत आयोजन करता रहेगा।

केंद्र को 100 व राज्य को 50 करोड़ का प्रस्ताव
कुलपति ने बताया कि शताब्दी वर्ष में और बेहतर कार्य व स्थायी कार्यों के लिए विवि ने केंद्र सरकार को 100 करोड़ और राज्य सरकार को 50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अभी तक कहीं से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला है। लगातार बढ़ते विद्यार्थियों के कारण क्लास रूम व बिल्डिंग की जरूरत है। पुरानी बिल्डिंग के रखरखाव के लिए भी बजट चाहिए।

सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा

centenary celebrations of lucknow university from 19 to 25 november
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
 -19 नवंबर : शाम 5.30 बजे से मालिनी अवस्थी व यतीन्द्र मिश्रा की प्रस्तुति ‘अवध की रोशन चौकी’।
- 20 नवंबर :  सुबह 8.30 बजे से स्पोर्ट्स फेस्ट, सुबह 9.30 बजे से साइंस फेस्ट, दोपहर 3 बजे से आर्ट फेस्ट, शाम 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या में श्री भारती कला केंद्र द्वारा राम लीला (बैलेट) का मंचन।
- 21 नवंबर : सुबह 07 बजे फुटबॉल मैच, 9.30 बजे हेरिटेज वॉक, 10 बजे से साइंस फेस्ट, 10.30 बजे म्यूजियम भ्रमण, 12 बजे नुक्कड़ नाटक, 2.30 बजे से लिटरेरी फेस्ट में अनुपम खेर की ऑनलाइन प्रस्तुति, शाम 5.30 बजे से कुमकुम धर का कथक।
- 22 नवंबर : शताब्दी वर्ष वॉक सुबह 7 बजे, 100 पलाश के पौधे का रोपण 8.30 बजे, हेरिटेज वॉक 9.30 बजे, साइंस फेस्ट 10 बजे से, म्यूजियम भ्रमण 11 बजे, नुक्कड़ नाटक 12 बजे, लिटरेरी इवेंट 2.30 बजे से, सांस्कृतिक संध्या में सलीम आरिफ द्वारा निर्देशित, गुलजार द्वारा लिखित प्ले पांशा की प्रस्तुति शाम 5.30 बजे से।
- 23 नवंबर : हॉकी मैच 8.30 बजे से, हेरिटेज वॉक 9.30 बजे से, साइंस फेस्ट 10 बजे से, म्यूजियम भ्रमण 11 बजे से, लिटरेरी इवेंट 2.30 बजे से, प्रख्यात युवा कवि कुमार विश्वास द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति संध्या का आयोजन शाम 5.30 बजे से।
- 24 नवंबर : एथलेटिक्स सुबह 6 बजे, हेरिटेज वॉक 9.30 बजे से, साइंस फेस्ट 10 बजे से, म्यूजियम भ्रमण 11 बजे से, नुक्कड़ नाटक 12 बजे से, लिटरेरी इवेंट दोपहर 2.30 बजे से, डीजे नारायण व अनूप जलोटा की प्रस्तुति एल्युमिनाई संध्या में शाम 5.30 बजे से।
- 25 नवंबर : लिटरेरी इवेंट सुबह 11.30 बजे से, स्थापना दिवस समारोह शाम 5.30 बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed