{"_id":"67cade254bd6ff149b00a980","slug":"celebratory-firing-from-illegal-pistol-at-wedding-arrested-in-ambedkarnagar-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: शादी समारोह के अगले दिन पुलिस ने युवक को धर लिया, एक गलती और जेल भेज दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: शादी समारोह के अगले दिन पुलिस ने युवक को धर लिया, एक गलती और जेल भेज दिया गया
Fri, 07 Mar 2025 05:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:23 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में एक युवक को एक गलती भारी पड़ गई और शादी समारोह के अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया। मामला जयमाल के समय का है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह में जयमाल के दौरान एक युवक ने अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली के लालापुर निवासी मेवालाल वर्मा की बेटी का बृहस्पतिवार को विवाह था। केदारनगर से बरात आई थी। डांस करते हुए बराती पंडाल में पहुंचे। द्वारचार के बाद घराती और बरातियों ने खाना खाया। रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, स्टेज पर पहुंचे एक युवक ने अपने रिश्तेदार से पिस्टल लेकर लोड की और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पंडाल में मौजूद किसी व्यक्ति ने अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पंडाल से ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सनी वर्मा निवासी माधवपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि पिस्टल उसके चाचा अरविंद वर्मा की है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अवैध पिस्टल रखने के मामले में अरविंद की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।