{"_id":"42f19bd965154a970fee4c567a679348","slug":"celebrations-of-guru-parv","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिश्री की मनी जयंती, भक्तों ने दिए शास्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिश्री की मनी जयंती, भक्तों ने दिए शास्त्र
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री जैन धर्म प्रवर्द्धनी सभा की ओर से जैन मुनि श्री 108 पार्श्वसागर जी महाराज का 33वां जन्म जयंती समारोह बुधवार को डालीगंज जैन मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा से समारोह के बाद मुनिश्री को पाद प्रक्षालन हुआ। उन्हें भक्तों ने शास्त्र भेंट किये और आरती हुई।
बच्चों ने भी यहां सांस्कृतिक आयोजनों में रंग जमाया। गुरु वंदना ‘ढूढ़ते रहते हैं आज कल.., ‘चिंतामणी है तो चिंता है क्या’ भजन पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
सृष्टि जैन, संजीव जैन, मेघा जैन, आदित्य जैन, सौम्या जैन, प्रज्जवल जैन ने धमाल मचाया। ममता जैन ने भजन ‘जैन धर्म के रखवाले निकले हैं गुरुवर के रुप में, पारस सागर महाराज जी शान है जैन समाज की’ सुनाया।
विज्ञापन
आयोजन के बाद यहां हुए प्रवचन में मुनि जी ने कहा कि गुरु पर शंका करने वाले का कभी लाभ नही होता है। जो गुरु पर विश्वास करता है उसे अवश्य लाभ मिलता है।