फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Celebration of Falgunotsav in Khatu Shyam Temple

Lucknow News: खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनोत्सव की धूम

Wed, 12 Mar 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Falgunotsav in Khatu Shyam Temple
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को फाल्गुनोत्सव सांवरिए कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को पीतांबरी थीम में सजाया गया। रंग-बिरंगे वस्त्रों और फूलों से श्याम बाबा का भी शृंगार किया गया। कोलकाता के भजन गायक गुरुप्रीत सिंह और रानी कौर की जोड़ी ने मालिक म्हारो सांवरियो..., हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया... भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति-रस में सराबोर कर दिया। इसके अलावा कोलकाता से आई कलाकारों की टीम कविता शर्मा और भास्कर ग्रुप ने श्याम बाबा की लीलाओं पर नृत्य नाटिका का मंचन किया। इसमें मयूर नृत्य, लट्ठमार होली, लड्डू मार होली के दृश्यों ने भक्तों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेली। श्याम परिवार लखनऊ के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च को सुबह छह बजे से वृंदावन धाम की तर्ज पर होली उत्सव मनेगा। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और पंकज मिश्रा समेत श्रृद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


फाल्गुनोत्सव पर त्रिवेणीनगर और महानगर से पांच सौ से अधिक भक्तों ने श्याम निशान ध्वजा के साथ मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया। त्रिवेणीनगर ध्वजा यात्रा में विधायक डॉ. नीरज बोरा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed