{"_id":"69e132a3a60625d3e70d9d34","slug":"cbse-students-who-failed-class-10-will-get-a-second-chance-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1695469-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं में फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं में फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
विज्ञापन

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सीबीएसई ने द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी सीबीएसई की वेबसाइट https://www.cbse.gov.in के माध्यम से 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
बुधवार को घोषित परिणाम के अनुसार, लखनऊ जोन में कुल 1,05,359 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 96,542 पास हुए जबकि 8,817 अभ्यर्थी असफल रहे। राजधानी लखनऊ में 21,900 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 20,367 उत्तीर्ण हुए और 1,533 छात्र-छात्राएं फेल हो गए।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सत्यम भारद्वाज के अनुसार, कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित या किसी एक भाषा विषय में असफल छात्र दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। नए नियमों के तहत केवल वही छात्र द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहली बोर्ड परीक्षा दी थी। साथ ही, जो छात्र पहले ही पास हो चुके हैं, उन्हें भी अपने अंकों में सुधार के लिए परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।