फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBN inspector Adarsh Yogi caught taking bribe for second time in nine months

UP News: नौ महीने में दूसरी बार घूस लेते पकड़ा गया सीबीएन का निरीक्षक आदर्श योगी, नोटिस भेज कर रहा था वसूली

Fri, 29 Aug 2025 06:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 06:15 AM IST
सार

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स का निरीक्षक आदर्श योगी नौ महीने में दूसरी बार घूस लेते पकड़ा गया है। 22 नवंबर 2024 के राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। सीबीएन में दवा कारोबारियों, नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस भेज कर रहा था वसूली

विज्ञापन
CBN inspector Adarsh Yogi caught taking bribe for second time in nine months
घूस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में नर्सिंग होम संचालक से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) का निरीक्षक आदर्श योगी नौ माह पहले भी घूस लेते पकड़ा जा चुका है। उसे सीबीआई ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से 22 नवंबर 2024 को तीन लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


आरोपी आदर्श योगी ने अफीम की लत छुड़ाने की दवा बनाने वाली एक कंपनी से 20 लाख रुपये की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत पर सीबीआई, जयपुर की टीम ने उसे दबोच लिया था। जमानत पर छूटने के बाद उसकी तैनाती लखनऊ में हो गई। इसके बाद उसने फिर वसूली शुरू कर दी।

विज्ञापन

आदर्श  वसूली रैकेट का मास्टरमाइंड है

बता दें कि सीबीआई द्वारा मंगलवार को महानगर स्थित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के कार्यालय पर छापा मारकर 10 लाख रुपये घूस लेते हुए तीन निरीक्षकों महिपाल सिंह, रवि रंजन, आदर्श योगी, देवा नर्सिंग होम के संचालक गयासुद्दीन और दो बिचौलियों संतोष जायसवाल और सुनील जायसवाल को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि इस वसूली रैकेट का आदर्श मास्टरमाइंड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गयासुद्दीन को नोटिस देने से पहले उसने महिपाल के मोबाइल से संपर्क कर 10 लाख रुपये घूस देने को कहा था। गयासुद्दीन के वकील द्वारा महिपाल से संपर्क करने पर उसे समन भेज दिया। सीबीआई को यह जानकारी भी मिली है कि गयासुद्दीन से महिपाल और आदर्श ने पहले भी दो लाख रुपये वसूले थे। सीबीआई को गयासुद्दीन और उसके बेटे काकूब की महिपाल के साथ मोबाइल पर बातचीत के पुख्ता प्रमाण भी मिले हैं। इसके बाद काकूब पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। 

बैंक लॉकर होने की जानकारी भी मिली

वहीं तीनों निरीक्षकों द्वारा अन्य दवा कारोबारियों और नर्सिंग होम संचालकों को भेजे गए नोटिस की भी जांच की जाएगी। सीबीआई जल्द तीनों निरीक्षकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी। वहीं छापे के दौरान रवि रंजन का एक बैंक लॉकर होने की जानकारी भी मिली है। इसे जल्द अदालत की अनुमति से खोला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed