{"_id":"60fef2eef1df240066794c43","slug":"cbi-will-investigate-the-murder-of-11th-student-in-amethi-three-and-a-half-years-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में साढ़े तीन साल पहले 11 वीं के छात्र की हत्या की जांच करेगी सीबीआई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी में साढ़े तीन साल पहले 11 वीं के छात्र की हत्या की जांच करेगी सीबीआई
Tue, 27 Jul 2021 09:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:39 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार के तीन साल पहले किए गए अनुरोध को सीबीआई ने स्वीकार कर लिया है। सीबीआई की लखनऊ स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच ने गौरीगंज थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर अपने यहां एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साढ़े तीन साल पहले अमेठी के गौरीगंज में हुई 11वीं के छात्र की हत्या के मामले की जांच सीबीआई करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के तीन साल पहले किए गए अनुरोध को सीबीआई ने स्वीकार कर लिया है। सीबीआई की लखनऊ स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच ने गौरीगंज थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर अपने यहां एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2018 को अमेठी के गौरीगंज थाने में अजय कुमार सिंह ने तहरीर दी थी कि उनके बेटा अभय प्रताप सिंह जो अमेठी के जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं का छात्र था और वह विद्यालय के हास्टल में रहता था। 14 जनवरी को उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना उन्हें दी गई। मौकेपर पहुंचने के बाद पता चला कि उनके बेटे की हत्या की कुछ अज्ञात लोगों और स्कूल प्रशासन की मिली भगत से की गई है।
विज्ञापन
साक्ष्य मिटाने की नियत से स्कूल का आवागमन का इंट्री रजिस्टर भी गायब कर दिया गया। इस मामले में अमेठी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद परिजनों की मांग पर प्रदेश सरकार ने सीबीआई को यह जांच सौंपने का फैसला किया था। तीन साल पहले प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को इसकी सिफारिश भी भेज दी। लेकिन सीबीआई ने अब यह मामला अपने यहां दर्ज किया है।
विज्ञापन