फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi's lawyers caught in scam

घूसखोर सीबीआई का वकील अब जाएगा जेल

Sun, 25 Aug 2013 08:33 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
cbi's lawyers caught in scam

घोटाले के आरोपी का नाम चार्जशीट से हटवाने के लिए रिश्वत लेने वाले सीबीआई के वकील एससी अग्निहोत्री और कांस्टेबल संजय कुमार को अदालत ने 5-5 साल के कठोर कारवास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


सीबीआई ने दोनों को रिश्वत के 25 हजार रुपए गिनते रंगे हाथ्ा पकड़ा था। दोनों ने 3 करोड़ 76 लाख रुपए के यूटीआई फंड घोटाले के आरोपी ओम प्रकाश लखीना का नाम चार्जशीट से हटवाने के लिए उससे एक लाख रुपए मांगे थे।

विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) राजेंद्र सिंह ने संजय पर 91 हजार और अग्निहोत्री पर 41 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वकील पीके श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी ने 31 जुलाई 2002 को लखीना व अन्य के खिलाफ घोटाले की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीना को जेल भेजा गया लेकिन 90 दिन में चार्जशीट नहीं दाखिल नहीं हुई तो उसे जमानत मिल गई। संजय ने लखीना को वाराणसी से लखनऊ बुलाया और चार्जशीट से नाम हटवाने के लिए रिश्वत मांगी।

दोनों ने उसे आश्वस्त किया कि उसके मामले में विवेचक आरआर त्रिपाठी को ये रकम दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed