फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI raided on many places in corruption in RDSO.

UP: सीबीआई ने आरडीएसओ के रिश्वतखोरी रैकेट का किया भंडाफोड़, कई ठिकानों पर की छापेमारी

Thu, 26 Sep 2024 11:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Sep 2024 11:11 AM IST
सार

सीबीआई को जानकारी मिली थी कि आरडीएसओ के लेखा सहायक (वित्त एवं लेखा) अब्दुल लतीफ, कनिष्ठ लेखा सहायक नासिर हुसैन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से फर्मों के लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए रिश्वत लेता है।

विज्ञापन
CBI raided on many places in corruption in RDSO.
- फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 

विज्ञापन

सीबीआई ने अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में कार्य करने वाली फर्मों के बिल पास करने के लिए चल रहे रिश्वतखोरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आरडीएसओ के लेखा विभाग के तीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों और रिश्वत देने वाली एक कंपनी, दो फर्मों एवं उनके संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लखनऊ के 5 और नोएडा के 2 ठिकानों पर छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए हैं।

दरअसल, सीबीआई को जानकारी मिली थी कि आरडीएसओ के लेखा सहायक (वित्त एवं लेखा) अब्दुल लतीफ, कनिष्ठ लेखा सहायक नासिर हुसैन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से फर्मों के लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए रिश्वत लेता है।

विज्ञापन


अब्दुल लतीफ अपने भाई अब्दुल करीम सिद्दीकी के एचडीएफसी बैंक के खाते में रिश्वत की रकम मंगवाता है। उसने नोएडा की पुरी इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड के लेखाकार विशाल शर्मा से 9.50 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए बीते जनवरी व फरवरी माह में अपने भाई के खाते में पांच किस्तों में रिश्वत के एक लाख रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed