{"_id":"5fbbf1d68ebc3ea3736f4640","slug":"cbi-raid-in-bulandshahr-and-aligarh-in-search-of-fake-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डीआईजी की तलाश में बुलंदशहर व अलीगढ़ में सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डीआईजी की तलाश में बुलंदशहर व अलीगढ़ में सीबीआई का छापा
Mon, 23 Nov 2020 11:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Social Media
सीबीआई ने एक फर्जी डीआईजी की यूपी और समीपवर्ती राज्यों में तलाश कर रही है। वह खुद को दिल्ली में सीबीआई का डीआईजी आरआर सिंह उर्फ राजीव सिंह बताकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर ने बताया कि आरआर सिंह के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। उसने कई लोकसेवकों को भी खुद को डीजी बताकर उनसे कई काम करा लिए। इस जानकारी पर सीबीआई ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीबीआई ने पड़ताल की तो इस जालसाज के ज्वालखेड़ा बुलंदशहर और शिवपुर चौराहा, कोल, अलीगढ़ के निवास स्थलों की जानकारी मिली। सोमवार को इन दोनों स्थानों पर छापामारी की गई, लेकिन वह मिला पर, वहां से दो तमंचे व कई अहम दस्तावेज मिले हैं। सीबीआई उसकी तलाश कर रही है।