{"_id":"5fdcc530653b7c7502575772","slug":"cbi-charge-sheet-on-hathras-scandal-questioning-yogi-government-s-functioning-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड पर सीबीआई की चार्जशीट योगी सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड पर सीबीआई की चार्जशीट योगी सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान : प्रियंका
Fri, 18 Dec 2020 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हाथरस कांड में सीबीआई के आरोपपत्र दाखिल करने से एक बार फिर सच्चाई सामने आ गई है। सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में कहा है की 19 साल की पीड़िता के साथ बेरहमी से गैंगरेप किया गया और उसकी हत्या की गई।
प्रियंका ने कहा कि यह चार्जशीट उतर प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है। उतर प्रदेश पुलिस, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, हाथरस के डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के रवैए पर भी सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने घटना से इंकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हाथरस की बेटी के शव को बिना परिवार की सहमति के आधी रात में जला दिया गया।
प्रियंका ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और नौकरशाह संवेदनहीनता के साथ रेप और मर्डर की घटना से इंकार करते रहे। मीडिया के जिन लोगों ने इस मुद्दे को उठाया, उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया। प्रियंका ने कहा, मैं उस मां के दर्द को नहीं भूल सकती, जिसे अपनी बेटी को आखिरी विदा देने का भी मौका नहीं मिला। सीबीआई की चार्जशीट से पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। उन्होंने इस दौरान बहुत पीड़ा सही, लेकिन साहस के साथ अपनी बात पर अडिग रहे।