{"_id":"627a9dbf2648b67abd6e1838","slug":"cbcid-will-investigate-the-death-of-a-woman-case-of-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश जारी : चंदौली में दबिश के दौरान युवती की मौत की घटना की जांच सीबीसीआईडी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश जारी : चंदौली में दबिश के दौरान युवती की मौत की घटना की जांच सीबीसीआईडी को
Tue, 10 May 2022 10:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 May 2022 10:47 PM IST
सार
दबिश के दौरान चंदौली में एक महिला की मौत मामले की जांच सीबीसीआईडी करेगी। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चंदौली में दबिश के दौरान युवती की मौत के मामले की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। इसके निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दिए हैं। एक मई को चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कन्हैया यादव को गिरफ्तार करने स्थानीय पुलिस की टीम गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि दबिश देने गए पुलिस कर्मियों ने कन्हैया की दोनों बेटियों की पिटाई कर दी। इससे एक बेटी निशा यादव (22 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद एसपी ने सैयदराजा के एसएचओ को निलंबित कर दिया था। अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर सपा और आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते सोमवार को पीड़ित के घर भी पहुंचे थे।