फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Caterers died under suspicious circumstances, accused of murder

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कैटरर्स की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 15 Nov 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Caterers died under suspicious circumstances, accused of murder
लखनऊ। गोमतीनगर में निजी स्कूल के पास झाड़ियों के किनारे मंगलवार सुबह एक कैटरर्स खून से लथपथ पड़ा मिला। मौके पर पुलिस पहुंची, पर वह कुछ बता पाता, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

चौक के काली जी बाजार निवासी सौरभ गुप्ता के मुताबिक उनके भाई सचिन गुप्ता (38) कैटरर्स थे। वह कुछ समय से गोमतीनगर के विनयखंड में किराए के मकान में रह रहे थे। सचिन की पत्नी अंजू का दिल्ली में कैंसर का इलाज चल रहा है। चार दिन पहले ही वह अंजू को दिल्ली में रिश्तेदार के घर छोड़कर आए थे।
विज्ञापन

सौरभ के अनुसार सचिन के मकान मालिक ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे वह स्कूटी से कहीं गए थे। इसके बाद नहीं लौटे। मंगलवार सुबह गोमतीनगर में एक निजी स्कूल के पास झाड़ियों के किनारे सचिन का शव मिलने की सूचना मिली। सौरभ ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान भाई सचिन के रूप में की। शव से कुछ कुछ दूरी पर सचिन की स्कूटी खड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से सचिन की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने सचिन की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस को सचिन के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बार-बार जैकेट उतारने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनसे बातचीत करने का प्रयास किया पर तब तक उनकी मौत हो गई। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed