{"_id":"d8bbae261d3880f0bc3fd1eac43d2da1","slug":"cash-to-card-express-money-fund-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश टू कार्ड से कभी भी निकालें 'मनी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश टू कार्ड से कभी भी निकालें 'मनी'
रजनी कांत/लखनऊ
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
शमी को अचानक 50 हजार रुपये की जरूरत आन पड़ी। उसने सऊदी अरब में नौकरी कर रहे अपने बेटे सोहेल से मनी ट्रांसफर के जरिए पैसा भेजने को कहा।
विज्ञापन
सोहेल ने एक घंटे के भीतर ही पैसा ट्रांसफर कर दिया पर लखनऊ में स्थित मनी ट्रांसफर का काउंटर त्योहार की छुट्टी के चलते बंद था। ऐसे में उसे ब्याज पर पैसा लेना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदेश में अकेले करीब तीन हजार एजेंटों के साथ मनी ट्रांसफर के क्षेत्र में नाम कमा चुकी एक्सप्रेस मनी कंपनी ‘कैश टू कार्ड’ सेवा से आपकी ऐसी ही कई दिक्कतों को दूर करेगी।
विज्ञापन
एक्सप्रेस मनी डेबिट कार्ड के जरिए कभी भी आपको रकम मुहैया करा देगा। इसके लिए कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक से गठजोड़ किया है।
एटीएम से निकाला जा सकता है पैसा
एक्सप्रेस मनी के उपाध्यक्ष व बिजनेस प्रमुख सुदेश गिरियन ने मंगलवार को बताया कि इस मास्टर कार्ड के जरिए विदेशों से भेजा जाने वाला पैसा काउंटर की बजाए किसी भी बैंक के एटीएम से कभी भी निकाला जा सकता है। कार्ड से आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। कार्ड का हर तीन साल में नवीनीकरण किया जाएगा।
यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क होगी। कार्ड का वार्षिक शुल्क भी नहीं पड़ेगा। सुदेश ने बताया कि इस कार्ड से कोई भी 50 हजार रुपये तक की रकम एक दिन में निकाल सकता है।
एक माह में 15 लाख रुपये तक ट्रांसफर किया जा सकता है। बताया कि कंपनी एक्सिस बैंक के साथ ‘कैश टू एटीएम’ सेवा शुरू कर रही है।
इसमें बैंक के करीब सात हजार एटीएम से बिना किसी डेबिट कार्ड के पैसा निकाला जा सकता है। इसके लिए कंपनी खाताधारक को दो नंबरों का कोड देगी।
एटीएम में घुसते ही उसे दो कोड दबाने होंगे। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और फिर रकम डालनी होगी। चंद मिनट पर आपको रकम मिल जाएगी। इसमें एक बार में 18 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं।