{"_id":"69efd0a0819d08200d0d5009","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-tanishq-showroom-house-and-hostel-lucknow-news-c-13-lko1070-1711167-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तनिष्क शोरूम, मकान व हाॅस्टल से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तनिष्क शोरूम, मकान व हाॅस्टल से नकदी और जेवर चोरी
Tue, 28 Apr 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने तनिष्क शोरूम, मकान व हॉस्टल से नकदी, जेवर और कीमती सामान चुरा लिए। ये घटनाएं विभूतिखंड, ठाकुरगंज और अलीगंज में हुईं। पीड़ितों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोमतीनगर विस्तार निवासी सराफ सुशील कुमार तिवारी ने मिया बाई तनिष्क की फ्रेंचाइजी ली है। उनकी दुकान विभूतिखंड स्थित मॉल में है। सुशील ने बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 2:15 बजे करीब 16 वर्षीय किशोर शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हो गया। तभी दुकान में लगा फायर सुरक्षा अलार्म बजने लगा और आरोपी भाग निकला। फिर दोबारा रात 2:27 बजे आरोपी दुकान में घुसा और कैश काउंटर में रखे 2.45 लाख रुपये चुरा लिए। उन्हें घटना की जानकारी फायर पैनल से जुड़े सुरक्षा अलार्म के बजने पर हुई। इसका अलर्ट उनके मोबाइल पर भी आ गया। आनन-फानन वह रात करीब 2:40 बजे स्टाफ के साथ दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर 1.5 फीट खुला हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है।
उधर, ठाकुरगंज के लालाबाग निवासी अंकुर के अनुसार, शनिवार सुबह वह परिवार के साथ बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने हुसैनगंज गए थे। देर रात वह लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। कमरे में समान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे रुपये और जेवर चोरी हो गए थे। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं देवरिया के रहने वाले अश्विनी कुमार अलीगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा छात्रावास में रहते हैं। अश्विनी ने बताया कि 17 अप्रैल को वह बाहर गए हुए थे। रात में हॉस्टल के कमरे में लौटे तो उनके तीन टैब, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान्य गायब थे। इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।