फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered against Imran for exploiting  girl on pretext of marriage in Lucknow

Lucknow News: इमरान ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण; केस दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 10:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 10:10 PM IST
सार

राजधानी में इमरान ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर, शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोप है। मामले में केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Case registered against Imran for exploiting  girl on pretext of marriage in Lucknow
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा इलाके की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पारा थाना पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


23 वर्षीय युवती के अनुसार, उसकी मुलाकात कुछ समय पहले उन्नाव के सदाखेड़ा निवासी इमरान से हुई थी। वह वर्तमान में काकोरी मोड़ के पास रहता है। आरोप है कि इमरान ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिलाया। युवती का कहना है कि 2 जनवरी को दोनों ने बुद्धेश्वर मंदिर में शादी की थी। इसके बाद वह लोग काकोरी के बेगरिया इलाके में साथ रहने लगे। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि साथ रहने के दौरान आरोपी ने उसका यौन शोषण किया और चोरी-छिपे उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद वह लगातार उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और करीब एक माह पहले उसे घर से निकाल दिया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर मिलने का दबाव बना रहा है। इनकार करने पर वह अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई राकेश पटेल के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed