{"_id":"6397900fad77cd30b219d020","slug":"case-on-two-sisters-for-threatening-married-women-lucknow-news-lko6615568199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो बहनों पर विवाहिता को धमकाने के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो बहनों पर विवाहिता को धमकाने के आरोप में केस
विज्ञापन
विवाहिता ने दो बहनों पर धमकाने का लगाया आरोप। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तुखंड निवासी नंदनी पांडेय ने दो सगी बहनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने धमकाया कि श्रद्धा की तरह तुम्हारे भी 35 टुकड़े करूंगी।
प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, पति राजेश पांडेय से अनबन की शिकायत नंदनी ने महिला आयोग में की है।
नंदनी ने बताया कि मीनाक्षी चतुर्वेदी नाम की युवती ने कई बार दो अगल-अलग नंबरों से कॉल की। कहा कि महिला आयोग से बोल रही हूं। आयोग से आपका नंबर मिला।
आपका अपने पति से क्या विवाद है। आरोप है कि सवाल पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगी। इसके बाद मीनाक्षी की बहन रिया ने एक अन्य नंबर से कॉल की।
आरोप है कि रिया ने धमकाया कि जैसे श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए थे, वैसे ही तुम्हारा भी 35 टुकड़े करूंगी। तू मेरी बहन मीनाक्षी व राजेश के बीच में क्यों आ रही है।
तेरा पति तुझे छोड़ना चाहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति राजेश के मीनाक्षी से संबंध है। इस पर आपत्ति जताने के चलते ही दोनों बहनें धमकी दे रहीं हैं।