{"_id":"5f8210ae8ebc3e9bc61cb134","slug":"case-on-nine-person-incuded-women-lko-city-news-lko544604153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कब्जे के आरोप में महिला समेत नौ लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट पर कब्जे के आरोप में महिला समेत नौ लोगों पर केस
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरीराम त्रिपाठी ने बेटे शेखर त्रिपाठी के प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित हरिराम त्रिपाठी ने बताया कि उनके बेटे शेखर ने मार्च 2004 में राम औतार से बुधविहार कॉलोनी में चिल्ड्रेन स्कूल के सामने 185.87 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। उसी समय प्लॉट की चहारदीवारी और एक कमरे का निर्माण कराकर वहां नौकर को रखवा दिया था। उक्त प्लॉट पर डालीगंज में मनकामेश्वर मंदिर के पास रहने वाले मुकेश शुक्ला व उनके भाई मनोज, महिला ऊषा श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
शनिवार दोपहर प्लॉट पर मुकेश और चार-पांच लोग आए और प्लॉट के गेट व कमरे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रह रहे नौकर से जगह खाली करने को कहा। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पीआरवी 0532 के पुलिसकर्मी वहां आए। हालांकि, इससे पहले ही सभी जा चुके थे। पीड़ित का आरोप है कि मुकेश व उसका भाई मनोज, ऊषा व संतोष फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों के प्लाट और जमीनों पर कब्जा करते हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।